उदयपुर, 19 अप्रेल। असम के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को अपनी उदयपुर यात्रा के तहत मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के न्यू गेस्ट हाउस के बप्पा रावल सभागार में राजस्थान के ख्यात वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित द्वारा लिखित “मेवाड़ पुनर्खोज” पुस्तक का विमोचन करेंगे।
न्यूट्रेलिटी वर्ल्ड कम्यूनिकेशन एंड मीडिया प्राईवेट लिमिटेड व ‘ट्रेंडिंग उदयपुर’ द्वारा आयोजित यह विमोचन समारोह 20 अप्रेल को अपराह्न 4.15 बजे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में आयोजित होगा। ‘ट्रेंडिंग उदयपुर’ के डायरेक्टर डॉ. प्रीति बोहरा और मनीष कोठारी ने बताया कि असम राज्य के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व राजपरिवार सदस्य एवं एमएमसीएफ ट्रस्टी डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ होंगे।
कोठारी ने बताया कि ’मेवाड़ पुनर्खोज’ मेवाड़ के इतिहास, लोक संस्कृति, लोक जीवन एवं परंपराओं का अभिलेख है। यह पुस्तक डॉ. संदीप पुरोहित उदयपुर के संपादक रहते हुए उनके अनुभवों एवं अवलोकन का परिणाम है।
असम के राज्यपाल कटारिया आज करेंगे “मेवाड़ पुनर्खोज” पुस्तक का विमोचन
