चित्तौड़गढ़/ 18 अप्रैल/ भरतनाट्यम की अंतर्राष्ट्रीय कलाकार राजश्री वारियर की दो प्रस्तुतियां चित्तौड़गढ़ में बुधवार 19 अप्रैल को आयोजित हो रही है । केरल निवासी राजश्री बहुत पुरस्कारों से सम्मानित है । गुरु मैथिली व गुरु जयंती सुब्रमण्यम की शिष्या राजश्री ने भरतनट्यम नृत्य में काफी नाम कमाया है। स्पिक मैके के पूर्व चेयरपर्सन जे.पी.भटनागर ने बताया कि पहली प्रस्तुति दिन में 11:00 बजे नीरजा मोदी स्कूल मैं तथा 6:30 बजे मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार में आयोजित होंगी
अन्तर्राष्ट्रीय भरतनट्यम कलाकार राजश्री की प्रस्तुतियां
