विद्यापीठ – मातृ संस्था की व्यवस्थापिका की बैठक सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

मातृ संस्था एवं विश्वविद्यालय का 62.14 करोड़ के बजट को किया पारित
भावी योजनाओं पर की चर्चा
संस्था केा ओर अधिक उंचाईयों पर ले लाने का लिया संकल्प
उदयपुर 18 अप्रेल / राजस्थान विद्यापीठ की मातृ संस्था जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल की व्यवस्थापिका एवं साधारण सभा के सदस्यों की बैठक मंगलवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर की अध्यक्षता व कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई बैठक में 2023-24 के लिए मातृ संस्था एवं विश्वविद्यालय का 62.14 करोड़ रू. का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। गुर्जर ने बताया कि बैठक में अजमेर, हटुण्डी एवं झाड़ोल के सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने संस्था को ओर अधिक उंचाईयों पर ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में मातृ संस्था में भी रोजगारोन्मुख एवं नवाचारों के साथ सभी परिसरों में नयी शिक्षा नीति के तहत नवीन पाठ्यक्रम खोलने पर भी चर्चा की गई। संस्था को ओर अधिक उंचाईयों पर पहुंचाने व वैश्विक प्रतिस्पर्धा में लाने के लिए आवश्यक गुणात्मक अकादमिक शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने पर जोर दिया। सचिव भेरूलाल लौहार ने बताया कि बैठक में साधारण सभा के 44 व 17 जीवन सदस्यों ने भाग लिया। कोषाध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने बजट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक में पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, भेरूलाल लौहार, डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड,  डॉ. रवि यादव, डॉ. डी.के. वर्मा, डॉ. रेखा देपड़ा, रामप्रकाश चौहान, बीएल डांगी, डॉ. शैलेन्द्र मेहता सहित सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!