उदयपुर. भाजपा के अम्बेडकर मंडल की ओर से शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मल्ला तलाई स्थित खेल मैदान स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर जिला उपाध्यक्ष अतुल चण्डालिया ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद महामंत्री सुधीर कुमावत ने किया। कार्यक्रम में मंडल के समस्त कार्यकर्ता ने बाबा साहब को पुष्पांजली कर उनके द्वारा बताये गए समानता के उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया।
अंबेडकर जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि
