राज्य स्तरीय कजाक कुरेश प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

उदयपुर, 13 अप्रेल। उस्ताद श्री अर्जुन राजौरा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय कजाक कुरैश महिला व पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे उस्ताद श्री लक्ष्मण सिंह व्यायामशाला स्वरूप सागर पुल के पास उदयपुर होगा। सुबह 9 बजे से खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन तथा रेफरी सेमिनार आयोजित किया जाएगा। रेफरी सेमिनार लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय रेफरी आर.वी. सीतरे  गोवा तथा दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बबलू कुमार नई दिल्ली, नितीन पंजाब उदयपुर आ चुके हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.मधुसूदन शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता कजाक कुरेश संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश त्यागी करेंगे और विशिष्ट अतिथि भारतीय कजाक कुरेश संघ के टेक्निकल डायरेक्टर प्रवीण त्यागी होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!