अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का समापन

उदयपुर 14 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चंचल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का समापन न्यायालय परिसर के सभागार में हुआ। प्राधिकरण सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि सप्ताह अंतर्गत महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओं को विभिन्न कानून एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर उदयपुर मुख्यालय पर पदस्थापित महिला न्यायिक अधिकारीगण का उपरना पहनाकर सम्मान किया गयां।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!