ख्यात चित्रकार ‘बाबा’ की जयंती पर चित्रकला कार्यशाला संपन्न

उदयपुर 14 मार्च। प्रख्यात चित्रकार गोवर्धन लाल जोशी ‘बाबा‘ की 108 वीं जयंती पर विद्या भवन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल व बाबा आर्ट गैलेरी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 10 चित्रकारों ने भाग लिया जो विद्या भवन स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं।,
चित्रकला कार्यशाला का विषय भील बालाएं था। कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष रिटायर्ड आईएफएस राहुल भटनागर थे। दिनभर में बच्चों ने कला शिक्षिका निलोफर मुनीर के मार्गदर्शन में केनवास पर अपनी कलाकृतियाँ उकेरी। कार्यशाला का समापन शाम 4 बजे विद्यालय के असेम्बली हॉल में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर स्कूल ऑफ आर्ट के पूर्व डीन व देश के ख्यातनाम चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय थे। उन्होंने उदयपुर में कला के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अतिथियों में विद्याभवन अध्यक्ष अजय मेहता, मोहनलाल सुखाडिया विश्व विद्यालय के एलएल वर्मा, सीपी चौधरी, गोपाल बम्ब, श्रीमती पुष्पा शर्मा, नसीम अहमद उपस्थित थे। बाबा साहब के परिवार से अंशुमाली जोशी व डॉ.ललित जोशी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजन विद्यालय प्राचार्य पुष्पराज राणावत व कला शिक्षिका निलोफर मुनीर ने किया।
गौरतलब है कि गोवर्धनलाल जोशी ने मेवाड़ के भील जन जीवन को अपने कला का विषय बनाया था और उसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई थी, इसीलिए उन्हें  ‘भीलों का चितेरा‘ भी कहा जाता था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!