करीब 3 लाख रूपये की 35 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना टीडी। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमती रंजिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), भूपेन्द्रसिंह वृताधिकारी गिर्वा के सुपरविजन में कमलेन्द्रसिंह थानाधिकारी टीडी कोमुखबीर से सूचना मिली की एक ईनोवा कार उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रही है जिसमे अवैध शराब हो सकती है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा एनएच 48 पर पहुॅच कर नाकाबंदी शुरू की दोराने नाकाबन्दी एक कार ईनोवा सवार नम्बर आरजे-27यू.ए. 0779 नाकाबन्दी तोडकर भागने लगे जिस पर वाहन का पिछा कर वाहन चालक को पकडा तो उसने अपना नाम मोहित निवासी डुगॅरपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा ईनोवा कार नम्बर 27यू.ए.0779के फाटक खोलकर देखा तो पंजाब निर्मित अग्रेजी शराब भरी हुई नजर आई जिस पर कार ईनोवा मे भरी अवैध पंजाब निर्मित अग्रेजी शराब के कुल 35 कार्टन को जब्त किया। उक्त वाहन मे गुजरात नम्बर की नम्बर प्लेट जी.जे. 09 बी.बी.3081मिली जिसका उपयोग यह लोग वाहन को गुजरात मे ले जाते समय प्रयोग करते है और राजस्थान मे राजस्थान नम्बर की नम्बर प्लेट का उपयोग करते है। मामले मे प्रकरण दर्ज कर अग्रंीम अनुसंधान जावर माईन्स थानाधिकारी रमेश चन्द्र द्वारा किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!