चित्तौड़गढ़, 8 मार्च। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित (अन्य सहभागी जिला उद्योग केंद्र, आई.टी.आई. एवं आर.एस.एल. डी.सी.) के संयुक्त तत्वाधान में 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक एक दिवसीय कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर, हाट बाजार, कीर खेड़ा, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी मोहित सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के आयोजकों (एस.एस.सी.आई., उदयपुर, जी 4 एस, गुरुग्राम, मैनेजमेंट, उदयपुर, जुबिलेंट फर्टिलाइजर, सिंहपुर, नितिन स्पिनर्स, बेगूं, पेट फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर, स्टार कोट्स पीन, गंगरार, बी.एम. टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, चित्तौड़गढ़, एल.एम.टी., अहमदाबाद, एग्री ट्रेड इंडिया ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड, चित्तौड़गढ़, एन.आई.आई.टी. गुरुग्राम) एवं भारतीय जीवन बीमा निगम, चित्तौड़गढ़ इत्यादि द्वारा उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षरता लेकर मौके पर ही, रिलेशनशिप मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, सुरक्षा प्रहरी, सुपरवाइजर, ऑपरेटर, अकुशल कर्मकार एवं आई.टी.आई. तकनीशियन जैसे-विद्युतकार, कारपेंटर, मेसन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, ऑटो मैकेनिक, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन, एयर कंडीशन मैकेनिक, वेल्डर एवं अन्य पदों पर रोजगार का प्रारंभिक अवसर प्रदान किया जाएगा।
