उदयपुर 01 मार्च / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क एवं सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि समय परिवर्तनशील है और भारत विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन जब तक सुदूर ग्रामीण अंचल में रह रहे अंतिम वर्ग तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचेगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता है। आज पूरे विश्व में भारत युवाओं का देश कहलाता है, जिनकी औसत आयु 40 वर्ष है। अधूरी शिक्षा के कारण आमजन न्यायपलिका एवं कार्यपालिका के क्रियाकलापों से अनभिज्ञ हैं जिससे वे अपने कार्यों एवं अधिकारों से वंचित हैं , आमजन को जागरूक करने का कार्य युवाओं का हैं। 2040 तक भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आ जायेगा। भारत विविधताओं का देश है जहां हम सकारात्मक दृष्टिकोण से ही अपना विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और सरकार से संबंधित प्रशासनिक सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है, जिससे वे आगे एक बेहतरीन शासन व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार और उससे जुड़े विभिन्न सेवा प्रदाताओं और नागरिकों बीच की जवाबदेही और पारदर्शिता की जानकारी देता है इस प्रकार के क्षमता वर्धक और ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवा समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान देने की क्षमता विकसित कर पाएंगे। प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. अवनीश नागर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए चार दिवसीय प्रशिक्षण में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में अकाउंटेबिलिटी इनीशिएटिव सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च नई दिल्ली से आयी पूनम चौधरी सीनियर पैसा एसोसिएट द्वारा हम और हमारी सरकार पर राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डॉ. नवल सिंह राजपूत, डॉ. सीता गुर्जर, डॉ. प्रिंस पायस तथा कौशल पाठक ,राकेश स्वामी, तेजाउदीन खान और बैच 1999 के पूर्व छात्र दिनेश व्यास उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुकृति राव ने किया जबकि आभार प्रभारी डॉ. लाला राम जाट ने जताया।
आरोह प्लांट का किया शुभारंभ:-
महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिले इसके लिए 1999 बैच के पूर्व विद्यार्थी दिनेश व्यास की ओर से लगाये गये आरोह प्लांट का शुभारंभ कुलपति प्रो.़ एस.एस. सारंगदेवोत, डॉ. अवनीश नागर, डॉ. लालाराम जाट, डॉ. नवल सिंह राजपूत ने फीता काट कर किया।
