एसीसीए परीक्षा में शाहीन बानो का विश्व स्तर पर जलवा, विश्व रैंक 2 और भारत रैंक 1 हासिल कर उदयपुर का नाम रोशन किया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पीएफसी एजुकेशन की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित एसीसीए (एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स) परीक्षा के ऑडिट एंड एश्योरेंस विषय में पीएफसी एजुकेशन, उदयपुर की छात्रा शाहीन बानो ने अखिल भारतीय रैंक 1 और विश्व रैंक 2 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विश्व के 184 देशों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर शाहीन ने उदयपुर सहित देश का गौरव बढ़ाया है।
पीएफसी एजुकेशन की निदेशक मेनाक्षी भेरवानी ने बताया कि शाहीन की सफलता संस्थान के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पीएफसी एजुकेशन पिछले आठ वर्षों से उदयपुर में एसीसीए शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने अब तक 11 विश्व रैंक हासिल की हैं, जबकि अनेक विद्यार्थियों ने उपलब्धि प्रमाणपत्र प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा उत्तीर्ण करवाना ही नहीं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इसके लिए नियमित अकादमिक मार्गदर्शन, पुनरावृत्ति मैराथन, पूरे पाठ्यक्रम का दोहराव, असीमित शंका समाधान सत्र, अभ्यास परीक्षाएं और प्रभावी परीक्षा रणनीति के माध्यम से विद्यार्थियों को तैयार किया जाता है। व्यक्तिगत अध्ययन योजनाओं और निरंतर शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!