उदयपुर। राजस्थान होटलियर्स क्लब की ओर से आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह बड़ौली एवं शेफ विमल धर की मौजूदगी में क्लब के संगठनात्मक विस्तार को लेकर दो नए क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
समारोह में क्लब अध्यक्ष करण सिंह चंपावत, उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला, कोषाध्यक्ष नरपत सिंह, सचिव एस. रिहान अली तथा संस्थापक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, रजनीकांत शर्मा, नरेंद्र मेहता सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
क्लब की संगठनात्मक गतिविधियों को राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार देने तथा होटल व्यवसायियों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से योगेश कुमार व रजत सिंह चौहान को क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया। दोनों नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने और होटल व्यवसायियों के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
क्लब पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके सहयोग और सक्रिय भूमिका से राजस्थान होटलियर्स क्लब का विस्तार होगा तथा प्रदेश के पर्यटन एवं होटल उद्योग को नई मजबूती मिलेगी।
समारोह का समापन उत्सवी माहौल, आपसी सहयोग और संगठन की एकता के साथ पर्यटन एवं होटल उद्योग के विकास के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
राजस्थान होटलियर्स क्लब ने की नई नियुक्तियां
