बिजनेस आइडिया एक्सचेंज, बिजनेस रेफरल और आपसी सहयोग से मजबूत होगा उद्यमियों का नेटवर्क
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अल्फा एवं निर्माण चौप्टर की संयुक्त ऑफिशियल चौप्टर मीटिंग गुरुवार, 26 नवंबर को शाम 6.30 बजे होटल बावरा, हरिदास जी की मगरी, उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक में दोनों चैप्टर से जुड़े उद्यमी, व्यापारी, प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न व्यवसायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजनेस आइडिया एक्सचेंज, बिजनेस रेफरल और बिजनेस कोलेबोरेशन के माध्यम से सदस्यों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना और नए व्यापारिक अवसर विकसित करना है। इस दौरान सदस्य अपने व्यवसाय, व्यावसायिक आवश्यकताओं, नई योजनाओं और संभावनाओं को साझा करेंगे, ताकि आपसी संपर्क को वास्तविक बिजनेस अवसरों में बदला जा सके।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा होगी कि कौन-सा सदस्य किस प्रकार दूसरे सदस्य के व्यवसाय में सहयोग कर सकता है, किसे नए ग्राहक या बिजनेस रेफरल की आवश्यकता है तथा विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी आपसी तालमेल से किस तरह नए प्रोजेक्ट और व्यावसायिक साझेदारियां विकसित कर सकते हैं। कॉमन बिजनेस और क्रॉस रेफरल की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा।
बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य केवल व्यापारियों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि नेटवर्क को बिजनेस और संपर्क को अवसर में बदलना है। जब विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी अपने अनुभव, आवश्यकताओं और बिजनेस आइडियाज साझा करते हैं, तो नए ग्राहक, रेफरल और व्यावसायिक सहयोग के रास्ते खुलते हैं। अल्फा एवं निर्माण चौप्टर की संयुक्त बैठक इसी उद्देश्य की महत्वपूर्ण पहल है।
बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मजबूत बिजनेस नेटवर्क किसी भी व्यापारी और उद्यमी की बड़ी ताकत है। यह बैठक सदस्यों को अपने व्यवसाय की विशेषताओं और आवश्यकताओं को प्रस्तुत करने के साथ-साथ एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने और सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।
बीसीआई निर्माण की अध्यक्ष आर्किटेक्ट सोम्या लूथरा ने कहा कि दोनों चौप्टर की संयुक्त बैठक से सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय और व्यावसायिक सहयोग विकसित होगा। विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ संवाद से नए विचार सामने आएंगे और भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने के अवसर भी बनेंगे।
बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर ने कहा कि बिजनेस ग्रोथ के लिए सही लोगों से जुड़ना, एक-दूसरे के व्यवसाय को समझना और जरूरत के समय उचित बिजनेस रेफरल देना बेहद महत्वपूर्ण है। बीसीआई का नेटवर्क विश्वास और सहयोग की इसी संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है।
बैठक में सदस्य श्मेरा बिजनेस दृ मेरी जरूरत दृ मैं किसे बिजनेस दे सकता हूं दृ मुझे किससे बिजनेस चाहिएश् के आधार पर अपने व्यवसाय और व्यावसायिक आवश्यकताओं को साझा करेंगे। इससे सदस्यों के बीच नेटवर्किंग को अधिक प्रभावी और परिणामदायी बनाया जा सकेगा।
बीसीआई अल्फा और निर्माण चौप्टर की संयुक्त बैठक आज, व्यापार विस्तार के नए अवसरों पर होगा मंथन
