जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख निर्वाचन के लिए मतदान अधिकारी नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव – 2026
उदयपुर, 23 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला परिषद उदयपुर के जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान अधिकारी नियुक्त किया है।
आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, वरिष्ठ प्रबंधक, आरएसएमएम दीपक मेहता, व्याख्याता  एवं हाल आरओ प्रकोष्ठ गोविन्द औदिच्य, सहायक प्रोग्रामर (हाल आरओ प्रकोष्ठ) रूद्रम जोशी, वरिष्ठ अध्यापक (हाल आरओ प्रकोष्ठ) चन्द्रप्रकाश जोशी एवं कनिष्ठ सहायक (हाल जिला निर्वाचन अनुभाग) राकेश जादू को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक 30 नवंबर को
उदयपुर, 23 नवंबर। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 30 नवंबर को शाम 4 बजे जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के सदस्य सचिव एवं महाप्रबंधक हितेश कुमार जोशी ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों को गत बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना रिपोर्ट साथ लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी औद्योगिक संघों से बैठक में प्रत्येक एसोसिएशन से केवल एक प्रतिनिधि ही भाग लेना सुनिश्चित करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!