– ‘2 साल धमाल’ की थीम पर होगी गतिविधियां – चैप्टर नेतृत्व ने की सराहना
उदयपुर। जीतो यूथ उदयपुर विंग की नई कार्यकारिणी द्वारा आगामी वर्ष के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना का पॉवर पाइंट प्रजेन्टेषन द्वारा भट्टजी की बाड़ी स्थित जीतो हाउस में चैप्टर चेयरमैन राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में प्रस्तुत किया गया।
यूथ विंग की ओर से चेयरमैन मेहुल नागोरी और चीफ सेक्रेटरी लविश चोरड़िया ने संयुक्त रूप् से दिए गए प्रजेन्टेषन में आगामी वर्षों में समय, तिथि व माहवार किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जिसमें युवाओं के बीच आपसी जुड़ाव, व्यापारिक नेटवर्किंग, व्यक्तित्व विकास, कौशल प्रशिक्षण, खेलकूद, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न जीतो चैप्टर्स के साथ समन्वय को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जीतो के मुख्य उद्देष्य सेवा, नॉलेज एवं इकोनोमिक एम्पावरमेंट को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम निर्धारित किए गए जिसमें यूथ विंग के पदाधिकारी अविन मेहता, साहिल जैन, भव्या सिंघवी, विश्वास जैन एवं शुभ कोठारी भी उपस्थित थे।
चैप्टर चेयरमैन राजकुमार फत्तावत ने यूथ विंग के रोडमैप की सराहना करते हुए कहा कि यूथ विंग का उद्देश्य जीतो यूथ को केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित न रखते हुए युवाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में विकसित करना है, जहां उन्हें मित्रता, व्यापारिक अवसर, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तिगत विकास एवं समाजसेवा के नए अवसर मिल सकें। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की तथा जीतो चैप्टर उपाध्यक्ष लोकेष कोठारी व सचिव पीयूष कोठारी को जीतो यूथ विंग का मेन्टर घोषित किया। चीफ सेक्रेटरी सुधीर चित्तौड़ा, कार्यालय अधीक्षक जितेन्द्र सिसोदिया ने भी अपने उद्बोधन से यूथ विंग को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर यूथ विंग चेयरमैन मेहुल नागोरी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और जीतो यूथ उदयपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
फोटो कैप्षन: भट्टजी की बाड़ी स्थित जीतो हाउस में जीतो यूथ विंग के सदस्य रोडमैप प्रस्तुत करते हुए।
