– जीतो लेडिज विंग का महिला सषक्तीकरण की ओर बढ़ता एक कदम
उदयपुर 20 नवंबर। जैन इंटरनेषनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेषन (जीतो) लेडिज विंग की ओर से आगामी 8, 9, 10 जनवरी को एक विषाल ट्रेड फेयर सौ फीट रोड स्थित सॉलिटेयर गार्डन में आयोजित होने जा रहा है। लेडिज विंग अध्यक्षा मंजू बोर्दिया एवं आयोजन संयोजक श्रीमती प्रेमा दोषी ने बताया कि इस फेयर में सौ से अधिक अलग अलग स्टालें, अलग अलग फील्ड की लगाई जाएगी जिससे एक ही छत के नीचे सभी वस्तुओं की उपलब्धता रहेगी।
लेडिज विंग की चीफ सेक्रेटरी सुषीला मेहता ने बताया कि लगने वाले तीन दिवसीय फेयर में बिजनेस नेटवर्किंग बढ़ाने के साथ साथ सांस्कृतिक एवं मनोरजन के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस ट्रेड फेयर के पोस्टर का विमोचन जीतो शपथ ग्रहण समारोह में जीतो अपेक्स अध्यक्ष हिमांषु शाह, चीफ सेक्रेटरी हेमंत एन. शाह, उपाध्यक्ष रमण अष्विन जैन, अपेक्स लेडिज विंग चेयर पर्सन सोनाली दुग्गड़, चीफ सेक्रेटरी सोनाली मारू, राजस्थान जोन चेयर पर्सन सलोनी जैन, यूथ विंग चेयर पर्सन सुश्री क्षमा जैन द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर उदयपुर लेडिज विंग की चेयर पर्सन मंजू बोर्दिया, वाइस चेयर पर्सन रेखा नवलखा, अर्चना जैन, चीफ सेक्रेटरी सुषीला मेहता, सेक्रेटरी निधि मुणोत, सुनयना जैन, कोषाध्यक्ष दीपिका जैन भी उपस्थित थीं।
ट्रेड फेयर संयोजिका प्रेमा दोषी ने बताया कि तैयारियों के लिए शीघ्र ही अलग अलग समितियों का गठन कर लेडिज विंग की सदस्याओं को दायित्व प्रदान किए जाएंगे।
जीतो ट्रेड फेयर 8, 9, 10 जनवरी को उदयपुर में
