कृतज्ञता, सकारात्मकता और कोमल हृदय से ही परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्तःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में प्रवचन, रविवार को विदाई समारोह और 24 नवंबर को चातुर्मास स्थल परिवर्तन पर शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा होगी
उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आध्यात्मिक चातुर्मास के दौरान विदुषी साध्वी बहिन डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी महाराज साहेब ने शुक्रवार को प्रवचन में जीवन में कृतज्ञता, सकारात्मक सोच और हृदय की कोमलता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव परमात्मा का धन्यवाद करते रहना चाहिए, क्योंकि परमात्मा की कृपा से ही जीवन में सब कुछ प्राप्त होता है।
साध्वीश्री ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति ही आध्यात्मिक ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो सकता है। सकारात्मक विचार केवल जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग भी हैं। मनुष्य को अपने हृदय में कृतज्ञता, विनम्रता और कोमलता के भाव धारण करने चाहिए। निर्मल हृदय और शुभ विचारों से ही आत्मा का कल्याण संभव है। जिन शासन हमें जीवन में इन गुणों को अपनाने और आत्मिक उन्नति करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हम छलांग लगा रहे हैं। 90 वर्ष के व्यक्ति को भी पूछो की क्या पाया है तो यही कि संतुष्ट हूँ। बहुत पाया। मकान, दुकान, फेक्ट्री लेकिन प्राप्ति वो है जो सदा साथ रहे। मौत तक या मौत के बाद भी साथ रहने वाला सामान, कौनसा एकत्र किया है? सभी मौत तक का सामान एकत्र कर रहे हैं। जिन बच्चों के लिए ये सब किया वो भी तुम्हारे नहीं होंगे। चाहता तो है कि दुनिया उसके कदमों में आये लेकिन कोई सेठ मरकर उसी घर में सांप के रूप में पैदा हुआ! बच्चे उसे मारने ही दौड़ेंगे।
साध्वी श्रीजी ने कहा कि संग्रह और सदुपयोग दो अलग चीजें हैं। पूत सपूत तो क्यों धन संचे और कपूत तो क्यों धन संचे? आज भी संग्रह कर रहे हैं लेकिन उसका सदुपयोग नहीं कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार या शान शौकत के अनुसार हमारे पास सामग्री है? हमारा आज भी संग्रह अधिक है जबकि सदुपयोग कम है। मन की एनर्जी सबसे बड़ी होती है। लोगों का ध्यान तन की तरफ है जबकि शरीर से सूक्ष्म हमारा मन है उसे पावरफुल बनाने के लिए हम कुछ नहीं करते। इसके लिए सकारात्मक विचार करने होंगे। उतना ही मन पावरफुल होगा। साध्वी प्रज्ञानजना श्रीजी, साध्वी नमन रुचि श्रीजी, साध्वी योगरुचि श्रीजी, साध्वी तन्मय रुचि श्रीजी ने गीत प्रस्तुत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!