सिंघवी रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में लेंगे भाग, चेन्नई में विश्व स्तर पर सेवा विस्तार पर होगा मंथन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी को नव निर्वाचित रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भरत पंड्या द्वारा विश्व के रोटरी क्लबों की सेवा योजनाओं एवं फैलोशिप को लेकर चेन्नई में आयोजित बैठक में आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में विश्वभर के रोटरी क्लबों में सेवा कार्यों के विस्तार को लेकर 13 सदस्य भाग लेंगे और अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
क्लब अध्यक्ष श्री चंद्र खुतुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल सिंघवी इस बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार, 21 नवंबर को सुबह चेन्नई रवाना होंगे। क्लब डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि इस बैठक में सहभागिता से रोटरी प्रांत 3056 एवं राजस्थान में रोटरी की सेवा गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद है। यह क्लब के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!