इस कम चीर-फाड़ वाली प्रक्रिया में हाथ और दिमाग तक खून पहुंचाने वाली एक बड़ी आर्टरी में आई गंभीर रुकावट का इलाज किया गया। इससे खून का बहाव अच्छा हुआ और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो गया।
18 नवंबर 2026, उदयपुर: जटिल वैस्कुलर बीमारियों के इलाज में एक बड़ी उपलब्धि करते हुए पारस हेल्थ उदयपुर ने एक एडवांस्ड कैथेटर-बेस्ड स्टेंटिंग प्रक्रिया के ज़रिए सबक्लेवियन आर्टरी की गंभीर सिकुड़न से ग्रसित एक मरीज़ का सफलतापूर्वक इलाज किया किया। इससे बड़ी ओपन सर्जरी करना नही पड़ा। यह प्रक्रिया पारस हेल्थ उदयपुर के न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तरुण माथुर ने किया।
मरीज़ को रोज़ाना के काम करते समय बार-बार चक्कर आ रहे थे, हाथ में कमज़ोरी हो रही थी और जल्दी थकान हो रही थी। पूरी मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने सबक्लेवियन आर्टरी में बहुत ज़्यादा सिकुड़न देखी। सबक्लेवियन आर्टरी एक मुख्य ब्लड वेसल है जो हाथ में खून पहुंचाती है और मस्तिष्क की तरफ सर्कुलेशन में मदद करती है। ब्लॉकेज दिमाग और प्रभावित हाथ दोनों में खून के बहाव पर असर डाल रहा था। इस कारण से गंभीर कॉम्प्लीकेशंस होने का खतरा बढ़ रहा था।
सिकुड़न की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने एडवांस्ड एंडोवैस्कुलर तरीका चुना। सिकुड़ी हुई आर्टरी तक पहुंचने के लिए कैथेटर का इस्तेमाल करके डॉक्टरों ने सही ख़ून का बहाव (ब्लड फ्लो) को ठीक करने के लिए एक स्टेंट लगाया। यह प्रक्रिया बिना किसी बड़े सर्जिकल इंटरवेंशन के सफलतापूर्वक पूरा हो गई। इससे सर्कुलेशन में सुधार हुआ और मरीज़ को कम चीरफाड़ वाली प्रक्रिया के फायदे भी मिले।
इस प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए पारस हेल्थ उदयपुर के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ तरुण माथुर ने कहा, “सबक्लेवियन आर्टरी के बहुत ज़्यादा संकरा हो जाने से हाथ में ख़ून की सप्लाई नहीं हो सकती है। कुछ मामलों में इससे मस्तिष्क की ओर होने वाला ब्लड सर्कुलेशन भी बाधित हो सकता है, जिससे स्ट्रोक जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। बार-बार चक्कर आना, हाथ में कमजोरी महसूस होना, या रोजमर्रा के कामों के दौरान दर्द या अत्यधिक थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एंडोवैस्कुलर इलाज़ में हुई प्रगति के कारण अब हम स्टेंटिंग जैसी ‘मिनिमली इनवेसिव’ (कम चीर-फाड़ वाली) प्रक्रियाओं के जरिए कई जटिल वैस्कुलर समस्याओं का इलाज कर सकते हैं, और इसके लिए बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती। समय रहते बीमारी का पता लगाना और सही समय पर इलाज शुरू करना, जटिलताओं को रोकने और मरीज के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”
यह सफल इलाज दिखाता है कि जटिल नसों (वैस्कुलर) से जुड़ी बीमारियों में अब कम चीर-फाड़ वाली एंडोवैस्कुलर तकनीक कितनी मददगार साबित हो रही है। पहले ऐसी समस्याओं के लिए अक्सर बड़ी सर्जरी करनी पड़ती थी। पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में कैथेटर की मदद से किए जाने वाले इस इलाज में शरीर पर छोटा चीरा लगाया जाता है। इससे शरीर को कम नुकसान पहुंचता है, मरीज को कम समय तक हॉस्पिटल में रहना पड़ता है और उसकी रिकवरी भी जल्दी हो सकती है। हालांकि ये सभी फैक्टर मरीज की हालत पर निर्भर करता है।
पारस हेल्थ उदयपुर के डॉक्टर इस बात पर ज़ोर देते हैं कि लगातार चक्कर आना, बिना किसी वजह के हाथ में कमज़ोरी, शारीरिक गतिविधि के दौरान दर्द या थकान होने पर मेडिकल स्पेशलिस्ट से जांच करवानी चाहिए। समय पर डायग्नोसिस और सही इलाज से कॉम्प्लीकेशंस को रोकने और लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य परिणाम पाने में मदद मिल सकती है।
