फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में पट्टा वितरण की शुरुआत, राजेश कोठारी को मिला पहला पट्टा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अध्यक्ष ममता चपलोत एवं उपाध्यक्ष श्रेया गर्ग ने सौंपा पट्टा, पात्र नागरिकों को राहत देने की पहल

फतहनगर। नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ में पट्टा वितरण प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता राजेश चपलोत एवं उपाध्यक्ष श्रीमती श्रेया रौनक गर्ग ने राजेश कोठारी को नगरपालिका का प्रथम पट्टा प्रदान किया। इसके साथ ही नगरपालिका में पट्टा वितरण का कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर पार्षद विकास लावटी, किशन गुर्जर, राजेश चपलोत, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश चपलोत, रौनक गर्ग सहित नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

इस दौरान अध्यक्ष ममता राजेश चपलोत ने कहा कि आमजन को नगरपालिका से संबंधित कार्यों में सुविधा एवं पारदर्शिता उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। पात्र नागरिकों को नियमानुसार पट्टे जारी करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए नगरपालिका प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आमजन के लंबित कार्यों का नियमानुसार निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।

नगरपालिका का पहला पट्टा मिलने पर राजेश कोठारी ने नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!