सुरों की मंडली संस्था के कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम में गीतों से सजी सुरों की महफिल, सदस्यों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

मुख्य अतिथि महापौर पारस सिंघवी ने कहा – हर बड़ा संगठन छोटी शुरुआत से ही आगे बढ़ता है, संस्था के आकार की नहीं, उसके उद्देश्य और समर्पण की अहमियत अहम

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था, उदयपुर की ओर से शनिवार को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संगीत, प्रेम और आपसी सामंजस्य से सजे इस आयोजन में शहर की विभिन्न जोड़ियों एवं संगीत प्रेमियों ने अपनी गायन प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की।

मुख्य अतिथि महापौर पारस सिंघवी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक संगठन की शुरुआत छोटे स्तर से ही होती है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदाहरण देते हुए कहा कि जब संघ की स्थापना हुई थी, तब उसमें केवल पांच सदस्य थे, लेकिन आज वह विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। इसलिए किसी भी संस्था को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह छोटी है, बल्कि अपने उद्देश्य, निरंतर प्रयास और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

उन्होंने सुरों की मंडली की इस पहल की सराहना करते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए क्रिकेट के प्रति अपने प्रेम और उससे जुड़ी यादों को भी साझा किया और अपने अनुभवों से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भी सुरों की मंडली संस्था की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही शहर में संगीत प्रेमियों को एक मंच उपलब्ध कराने और संगीत कला को संजोने के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि सुरों की मंडली का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक जुड़ाव का आनंद ले सकें। कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने की एक विशेष पहल है।

आयोजन टीम की सदस्य हेमा जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी पसंद के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में हेमा जोशी ने ‘यार बिना चैन कहां रे’, एच. क़ाज़ी ने ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’, राजकुमार बापना ने ‘जहां मैं जाती हूं वहीं चले आते हो’, योगेश उपाध्याय ने ‘हज़ारे राहे मुड़ के देखी’, रंजना जी भाटी ने ‘दिल ने फिर याद किया’ वीनू वैष्णव ने ‘करवटें बदलते रहे’, सीपी जैन ने ‘हमसफर मेरे हमसफर’, दिलीप वर्मा ने ‘आदमी मुसाफिर है आता है जाता है’, सीपी गंधर्व ने ‘वादा रहा सनम’, और रजय पुरी गोस्वामी ने ‘यूं ही तुम मुझसे बात करते’ गीत प्रस्तुत किया।

इसी क्रम में दिलीप सुराणा ने ‘आपकी आंखों में कुछ महके हुए’, नीलम कौशल ने ‘हमरे गांव कोई आएगा’, मधु शर्मा ने ‘जिंदगी कैसी है पहेली’, अशोक सालवी ने ‘आके तेरी बाहों में हर शाम’, सुषमा जैन ने ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’, कमल जुनेजा ने ‘इशारों इशारों में दिल लेने’, ललित कुमार जैन ने ‘तेरे प्यार का आसरा चाहता हूं’ गीत की प्रस्तुति दी।

एच. क़ाज़ी ने बताया कि मधु बाला चैनानी ने ‘महबूब मेरे महबूब मेरे’, मनोहर मुखिया ने ‘सौ साल पहले मुझे तुमसे’, रमेश दतवानी ने ‘जिए तो जिए कैसे बिन आपके’, एस.के. मेहता ने ‘दीवाना हुआ बादल’, विजय सिंह राजपूत ने ‘एक हसीना थी एक दीवाना’, मीनाक्षी शर्मा ने ‘कौन दिशा में लेके चला रे’, पुष्पकांत थड़ा ने ‘अकेले हैं तो क्या गम है’, कविराज गोयल ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’गीत प्रस्तुत किया।

राजकुमार बापना ने कहा कि संगीत दिलों को जोड़ने और रिश्तों में नई ऊर्जा भरने का सशक्त माध्यम है। इस आयोजन के जरिए जोड़ियों को एक साथ मंच साझा करने, अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने और खूबसूरत यादें संजोने का अवसर मिला। पूरे आयोजन में संगीत, मनोरंजन और उत्साह का खूबसूरत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन एच. क़ाज़ी और हेमा जोशी ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!