करवा चौथ पर अलंकार ज्वेलर्स में खरीदारी की धूम, ग्राहकी ने तोड़े रिकॉर्ड

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

सोने के आभूषणों पर 6 से 11 प्रतिशत मेकिंग चार्ज, हीरे और पोल्की ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की छूट से महिलाएं आकर्षित
उदयपुर। करवा चौथ के पावन पर्व पर उदयपुर के आभूषण बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रतिष्ठित अलंकार ज्वेलर्स के शोरूम पर गुरुवार को खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। आकर्षक डिजाइन और विशेष छूट के चलते शोरूम में ग्राहकी का उत्साह देखते ही बन रहा है। स्थिति यह रही कि बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं को अपनी पसंद के आभूषण खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
अलंकार ज्वेलर्स के संचालक मोहन मखीजा ने बताया कि करवा चौथ महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने सोलह शृंगार को खास बनाने के लिए सोने, हीरे और पोल्की के आकर्षक आभूषणों को प्राथमिकता दे रही हैं। त्योहार को देखते हुए शोरूम में पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन की भी विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अवसर देने के लिए सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज घटाकर 6 से 11 प्रतिशत तक रखा गया है। वहीं, हीरे और पोल्की ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की छूट दी जा रही है। इन आकर्षक ऑफर्स ने ग्राहकों, विशेषकर महिलाओं को काफी आकर्षित किया है।
मखीजा के अनुसार, शोरूम में कम वजन में अधिक भव्य और आकर्षक दिखाई देने वाले आभूषणों की भी अच्छी मांग है। डिजाइन की विविधता और विशेष ऑफर्स के चलते महिलाएं अपनी पसंद के आभूषण खरीदने के लिए उत्साहित नजर आईं। करवा चौथ के अवसर पर अलंकार ज्वेलर्स में उमड़ी भीड़ ने त्योहार के प्रति महिलाओं के उत्साह और आभूषणों के प्रति उनकी पसंद को बखूबी दर्शाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!