खेरवाड़ा, राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के नेतृत्व में पंचायतीराज चुनाव–2026 के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत पूर्व विधायक नाना लाल अहारी, पूर्व प्रधान अमृत लाल डामोर एवं मंडल अध्यक्ष खेरवाड़ा हेमंत मेहता की अनुशंसा पर खेरवाड़ा के नरेश अग्रवाल को उदयपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नरेश अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अग्रवाल भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आगामी पंचायतीराज चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
खेरवाड़ा क्षेत्र से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता को उदयपुर शहर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
