मेवाड़ यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम (नाइजीरियन) वर्सेज निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोशिएशन के मध्य खेले गए मेत्री मैच के उद्घाटन में नगर के कई मीडियाकर्मियों ने बतौर अतिथि शिरकत कर किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
निंबाहेड़ा/अशरफ मेव
डॉ.कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) निंबाहेड़ा के तत्वाधान में भारत रत्न एवं मिसाइलमैन डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मेवाड़ यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम (नाइजीरियन) वर्सेज निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोशिएशन के मध्य खेले गए फुटबॉल मैत्री का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार डॉ.जे.एम.जैन,बालमुकुंद राठी,संतोष जैन,श्याम सुंदर अग्रवाल, जाकिर हुसैन,शकील अहमद, नुसरत खान,शरीफ मेव,विक्रम सिंह मीणा,प्रकाश खत्री, बिहारीलाल सोलंकी डॉ.समीर खान,चेतन मांभी आदि के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व अपरना पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का मैच का विधिवत उद्घाटन किया।
मध्यांतर के खेल तक मेवाड़ यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम (नाइजीरियन) वर्सेज निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोशिएशन के मध्य खेले गए मैच में दोनों ही टीमें मध्यांतर तक के खेल में 1-1 गोल से बराबर रही। कार्यक्रम का संचालन सिराज अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ.कलाम सोसायटी अध्यक्ष भेरूलाल टांक,उपाध्यक्ष तालिब अहमद सचिव अशरफ मेव,संयोजक दशरथ कुमार टांक,भाया बैटरी,अब्दुल हक,सिराज मेव,फरीद खान,सोहनलाल मेघवाल आदि सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
