हिरणमगरी में धूमधाम से संपन्न हुआ महाअष्टमी पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भामाशाहों के सम्मान ने बढ़ाई शोभा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित ब्राह्मण समाज सेवा समिति परिसर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महाअष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुए।
बंगाली काली बाड़ी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि दिन की शुरुआत प्रातः महाअष्टमी पूजा के साथ हुई। इसके उपरांत विधिवत बलिदान व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण हुआ। महाअष्टमी होने के कारण सुबह से ही पूजा पांडाल में दर्शन और पुष्पांजलि के लिए समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि पूजा के साथ-साथ आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों ने भक्ति व लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख भामाशाहों में श्री संजय मजूमदार, ए. के. बिस्वास, प्रणब डे, डॉ. बी. घोष, श्याम मोहन गोराई, सीमा विश्वास, सुमित कुंडु और पार्थाे मण्डल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!