विदेशी मेहमान उठा रहे है गरबा महोत्सव
विशाल भजन संध्यॉ शुक्रवार को
उदयपुर, 15 अक्टूबर। गणेश नगर स्थित श्री कालका माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही। थाईलेंड से आये विदेशी मेहमानों ने माता जी के सम्मुख नारियल, चुनडी, अगरबत्ती एवं प्रसाद चढा कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आयोजित गरबा महोत्सव में विदेशी मेहमानों भी जमकर लुफ्त उठाया।
14वीं विशाल भजन संध्यॉ शुक्रवार को:-
मंदिर सेवक देवेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि कालकामाता मित्र मंडल की ओर से शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से मंदिर प्रांगण में ‘एक शाम माता कालका के नाम’ 14वीं विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
भजन संध्या में ख्यातनाम भजन गायक प्रेम शंकर जाट एवं मनीष मेनारिया माता रानी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान पवन पुत्र झांकी ग्रुप, हल्दीघाट उनवास द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन रमेश वैष्णव करेंगे। वहीं, आर.के. मिक्सर के रामजी की ओर से भजन संध्या का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
