राज्य स्तरीय स्कूल कराते प्रतियोगिता में उदयपुर मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दिशान खंडेलवाल और हिमांगी शाह ने जीता स्वर्ण पदक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सादुलशहर, श्रीगंगानगर में 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय स्कूल कराते प्रतियोगिता-2026 में उदयपुर के उदयपुर मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में दिशान खंडेलवाल ने 17 वर्ष आयु वर्ग (अंडर-17) के -45 किलोग्राम भारवर्ग में तथा हिमांगी शाह ने 19 वर्ष आयु वर्ग (अंडर-19) के -40 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए राह आसान हुई है। इस उपलब्धि से खिलाड़ी, अभिभावक, विद्यालय एवं प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।

उदयपुर मार्शल आर्ट्स के निदेशक एवं प्रशिक्षक सेंसई पंकज चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है।

सेंसई पंकज चौधरी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता, गुरु, विद्यालय, उदयपुर एवं राजस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।

एकेडमी परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!