‘निधि दर्पण’ का विमोचन, महिला विरासत-संरक्षकों की भूमिका पर जोर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 8 अक्टूबर। इंटेक (आईएनटीएसीएच) उदयपुर चैप्टर के न्यूज़लेटर ‘निधि दर्पण’ के विशेष अंक का विमोचन टीएडी आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरामानी ने किया जिसमें महिलाओं की कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत में भूमिका पर केंद्रित इस अंक में मेवाड़ की समृद्ध परंपराओं को रेखांकित किया गया है।
आयुक्त ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में कला एवं क्राफ्ट से जुड़ी महिलाओं को इंटेक (आईएनटीएसीएच) से जोड़कर उनके पारंपरिक कौशल को आगे बढ़ाने, पहचान दिलाने तथा आजीविका के अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। इंटेक उदयपुर चैप्टर के कन्वीनर गौरव सिंघवी ने कहा कि ‘निधि दर्पण’ का उद्देश्य विरासत को संजोने वाली महिलाओं के योगदान को सामने लाना है। इस अवसर पर को-कन्वीनर सुशील कुमार दशोरा, लाइफ मेंबर लेफ्टिनेंट डॉ. सिम्पल जैन, रानू सिंघवी एवं सुश्री प्रियंका वैष्णव सहित इंटेक टीम उपस्थित रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!