राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 8 अक्टूबर। 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए।
जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 छात्र वर्ग में उदयपुर के करम राज जलानिया ने दो स्वर्ण पदक एक रजत और एक कांस्य पदक और छात्रा वर्ग में लविना गहलोत ने एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। वहीं सीकर में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग में भार्गवी भाटी ने एक रजत व दो कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!