भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों का फतेहनगर में भव्य स्वागत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतेहनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल के फतेहनगर-सनवाड़ प्रथम नगर आगमन पर भाजपा मंडल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से गणपति पंप, फतेहनगर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर, रोशनलाल खटीक, समाजसेवी विकास स्वर्णकार, जिला मंत्री श्रवण खटीक, पार्षद सचिन खटीक, रोशनलाल बैरवा, नाथूलाल भील, सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता जगदीश पहाड़िया, मोर्चा अध्यक्ष पूरण जिनगर, महामंत्री दीपक यादव, भैरूलाल बैरवा, लोकेश खिंची, मुकेश प्रजापत, राजमल प्रजापत, लोकेश बोलिवाल, राजेश खटीक, क्रिशु गाडरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!