उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में महावीर कॉलेज, कीर की चौकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वया ने की। समारोह में महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. ज्योतिबाला कूदाल, महावीर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला पुरोहित, कार्यालय अध्यक्ष अशोक जैन, सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम प्रभारी नीलम मोदी सहित समस्त व्याख्याता, प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों एवं विद्यार्थियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. भेरुदास वैष्णव ने किया। समारोह ने विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
महावीर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया सत्य व अहिंसा का संदेश
