श्रमिकों को दी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 21 दिसंबर। श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार नगर निगम के वार्ड 40 स्थित मादड़ी के मंगरी वाला बावजी देवरा परिसर में बुधवार को आयोजित श्रम शिविर में इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना व ई-श्रम कार्ड के एसएसटीटीपी. कार्यक्रम सहित श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय उदयपुर, नगर निगम, श्रम विभाग, अरावली मजदूर  सुरक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित इस शिविर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक पुनीत गौतम ने कहा कि श्रमिक को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई श्रम कार्ड मे पंजीयन होने पर ही 100 दिन का रोजगार पा सकते है। श्रमिकों को अधिक से अधिक से रोजगार गारंटी योजना से जुड़ना चाहिए। शिविर में योजना के ब्रांड एंबेसडर व शिविर संयोजक सौरभ गुप्ता ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक हेमंत शुक्ला ने श्रम विभाग की योजनाओं पर श्रमिकों को जानकारी दी। क्षेत्रीय पार्षद पूनम सिंह रावत, गिरीराज माली, गोविन्द लाल, लाली सालवी, रेखा भटनागर ने भी विचार रखे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!