उदयपुर में 27 सितंबर को होगा ‘मेवाड़ डांस चैंपियनशिप’ का ग्रैंड फिनाले

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 26 सितम्बर. शहर में डांस और मनोरंजन से जुड़ा बड़ा आयोजन ‘मेवाड़ डांस चैंपियनशिप-2026’ अपने ग्रैंड फिनाले के साथ 27 सितंबर को आयोजित होगा। आयोजन लेक सिटी मॉल में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कॉन्टेंट्रा प्रेजेंट्स और मेस्ट्रो किंगडम ऑफ डांस के सहयोग से आयोजित इस चैंपियनशिप में विभिन्न डांस शैलियों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का थीम “कम्प्लीट, परफॉर्म, कोंकर” रखा गया है। सार्थक कंठालिया में बताया कि ग्रैंड फिनाले में तान्या भूषण बतौर ग्रैंड फिनाले जज एवं वर्कशॉप एक्सपर्ट मौजूद रहेंगी, जबकि ऐकार्थ पुरोहित को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में डांस के विभिन्न रंगों और शैलियों की प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, चैंपियनशिप का उद्देश्य उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र के युवा डांसर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को लेकर डांस प्रेमियों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!