उदयपुर में गणेश चतुर्थी पर मेहरबान हुए मेघ, 17.8 मिमी बारिश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर मेघ मेहरबान हुए। बीती रात से रुक रुक कर हल्की बारिश चलती रही। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और  मध्यम धीमी गति से बारिश होती रही। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। रात में भी रुक रुक कर धीमी बारिश होती रही। इससे वातावरण ठंडा हो गया। दोपहर में कुछ देर बूंदाबांदी के बाद फुहार गिरती रही। इस दौरान मौसम बहुत सुहावना हो गया। उदयपुर में सोमवार को नगर निगम चुनाव को लेकर आरसीए परिसर में मतगणना का दौर भी चल रहा था। इस दौरान बारिश की फुहारों के बीच राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मतगणना का हिस्सा बनने के लिए बगीचे में डटे रहे। दोपहर बाद कुछ कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई जिससे सडकों पर पानी बहने लगा। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया जो रविवार को क्रमश: 32.9 डिग्री व 23.9 डिग्री रहा। दिन भर आसमान बादलों से ढके रहने और धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आई। पारा 4 डिग्री की गिरावट आई। सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए चौबीस घंटों के दौरान 12.6 मिमी और सोमवार सुबह 8.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक 5.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!