डॉ.ममता पानेरी को साहित्य श्री की मानद उपाधि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जगमग दीपज्योति अलवर(पंजि.) की ओर से विलुप्त होती भारतीय संस्कृति के पुनर्जीवन के संदर्भ में ‘साहित्यकार सम्मानोपाधि कार्यक्रम- 2026’ का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों के प्रख्यात वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उदयपुर की वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. ममता पानेरी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन एवं हिंदी वाङ्‌मय की अभिवृद्धि हेतु साहित्यिक योगदान के परिप्रेक्ष्य में “साहित्य श्री” की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
सम्मान स्वरूप डॉ. ममता पानेरी जी को शाॅल, उपरणा, प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए। उदयपुर के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग में सेवारत डॉ. ममता पानेरी जी को इस उपलब्धि के लिए कई वरिष्ठ साहित्यकारों, लेखकों और साहित्य प्रेमियों ने बधाई संदेश प्रेषित किये।
ज्ञातव्य है कि डॉ.ममता पानेरी जी को पूर्व में भी दर्जनों संस्थाओं द्वारा कई मंचों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!