उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संघ ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए ललित साहू को संगठन की सदस्यता प्रदान कर महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। महामंत्री मुकेश माधवानी एवं संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट की अनुशंसा पर साहू को संगठन से जोड़ा गया।
इस अवसर पर प्रसार मंत्री श्रीरत्न दास वैष्णव, देवीसिंह सिसोदिया, प्रकाश भट्ट, राजेश दया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में ललित साहू का मारवाड़ी पगड़ी, उपरना एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
महामंत्री मुकेश माधवानी ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को होने वाले हलवाई सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन के स्नेह भोज मे ललित साहू की ओर से निःशुल्क मिठाई उपलब्ध करवाई जाएगी।
संगठन पदाधिकारियों ने साहू का स्वागत करते हुए कहा कि नए सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से संगठन को मजबूती मिलेगी। ललित साहू ने भी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार जताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
हलवाई व्यापार कल्याण संघ में ललित साहू की नई जिम्मेदारी
