उदयपुर/ सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि सावन द्वारा प्रकृति के श्रृंगार एवं कृष्ण जन्माष्टमी के गीतों की थीम पर इस माह की संगीत संध्या आयोजित की गई।
यह आयोजन नेचर एवं भक्ति के गीतों का अनूठा संगम था । जिसमें सदस्यों ने प्रकृति एवं कृष्ण जन्म से संबंधित गीतों को प्रस्तुत कर खूब आनंद लिया ।
कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया कि एक और जहां प्रकृति के कण कण में संगीत बसा है जो सावन में अपने पूर्ण यौवन पर होता है तो दूसरी और कृष्ण भक्ति रस में डूब कर ईश्वर की आराधना की जाती है । इसी भाव से यह आयोजन किया गया ।
सर्वप्रथम कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया जिसमें कृष्ण को श्रृंगार धारण करा भोग अर्पण किया गया और कृष्ण जन्म एवं भक्ति से संबंधित गीतों को प्रस्तुत किया गया । जिसमें वीनू वैष्णव ने यशोमती मैया से बोले नन्द लाला….,निंदिया से जागी बाहर…,हेमन्त सूर्यवंशी ने मच गया शोर सारी…,सावन के सुहाने मौसम में…,अर्चना बैरागी ने बड़ा नटखट है रे…, ये दिल और उनकी…,विनोद कल्याणा ने कृष्ण मुरारी आंख बसे…,हुस्न पहाड़ों का…,प्रस्तुत कर संपूर्ण माहौल को भक्तिमय बना दिया । इसके बार नेचर से संबंधित गीतों को बाहर चल पड़ी । जिसमें सी.पी.गन्धर्व ने बोले रे पपीहरा…,दल बादली रो पानी..,अखिलेश शर्मा ने दर्शन दो घनश्याम नाथ…,बड़े अच्छे लगते है…,
ओम प्रकाश भट्ट ने नीले नीले अम्बर…,दिल कहे रुक जा…,सुरेन्द्र दत्त व्यास नदियां चले चले रे….,तू प्यार का सागर…,सुषमा वर्मा ने एरी पवन ढूँढे…,मौसम प्यार का…,पवन शर्मा ने कुछ तुम सोचो…,कजरा लगा के…, सुधीर माथुर ने बरखा रानी जरा…,सुहानी चांदनी राते…,सुधीर दत्त व्यास ने रिमझिम गिरे सावन…,ये राते ये मौसम…,सुरेन्द्र दक ने दुनिया बनाने वाले…, कहीं दूर जब दिन…सुरेश श्रीवास्तव ने आज मौसम बड़ा…,कुछ ना कहो कुछ भी…,दिलीप वर्मा ने ओरे ताल मिले नदी…,सुहाना सफर और मौसम…,लोकेश जोशी ने न झटकों जुल्फ से पानी…,कोयल क्यू गाये…,पीयूष व्यास ने चांद सी महबूबा हो…, चांद आहे भरेगा….,कविता सांखला ने हाय हाय ये मजबूरी…,हाय रे हाय नींद नहीं आए…,यज्ञ दत्त व्यास ने क्या मौसम है…,ये मौसम आया है…,कुबेर सहलोत ने चेहरा है या चाँद…,खिलते है गुल यहां …., प्रस्तुत कर खूब वाहवाही पाई ।
कार्यक्रम के अंत में सितंबर माह में ग्रुप के सदस्य पवन शर्मा एवं वीनू वैष्णव का जन्मदिन होने से कार्यक्रम में केक कटिंग कर बधाईयां दी गई एवं नए सदस्य यज्ञ दत्त व्यास को उपरना पहना कर और दिलीप कुमार वर्मा को बेस्ट सिंगर का खिताब से ग्रुप के संयोजक वीनू वैष्णव एवं सी.पी.गन्धर्व ने उपरना एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी गीतो के ट्रेक एवं साउंड कंट्रोल वीनू वैष्णव एवं कार्यक्रम संचालन विनोद कल्याणा ने किया। अंत में सी.पी.गन्धर्व द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
