नवदीप ने वर्ल्ड म्यूजि़क फेस्टिवल में अपनी ग़ज़लों से बिखेरा जादू

उदयपुर, 19 दिसंबर। वेदांता वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में अजमेर के प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक नवदीप सिंह झाला ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांधा। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरिन ग़ज़लों की प्रस्तुति दी।
उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत हफीज़ होशियारपुरी की ग़ज़ल ‘मोहब्बत करने वाले कम ना होंगे’ से की और सुमधुर ‘होठों से छू लो तुम’ जैसी ग़ज़ल सुनाकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने इस वर्ष वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल द्वारा आयोजित ‘वेदांता टेलेंट हंट’ के विजेता बन कर राजस्थान का नाम रौशन किया। तबले पर प्रसून शर्मा की संगत बेमिसाल रही। गौरतलब है कि इस फेस्टिवल में दुनिया भर से आये बेहतरीन फ़नकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!