‘रन फॉर जीरो हंगर’ की थीम पर दौड़ेंगे बीसीआई मेंबर्स
उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 3.0 का आयोजन 6 सितम्बर को फतहसागर की पाल पर किया जाएगा। मैराथन में शहरवासी 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर ‘रन फॉर जीरो हंगर’ का संदेश देंगे। इस आयोजन में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के मेंबर्स भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा सामाजिक सरोकारों और शहरहित से जुड़े आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। मैराथन के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाने का यह एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि बीसीआई मेंबर्स पूरे उत्साह के साथ मैराथन में शामिल होकर ‘रन फॉर जीरो हंगर’ की थीम को समर्थन देंगे।
इस तरह के आयोजन लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को ऐसे आयोजनों से जुड़ना चाहिए।
वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 3.0 की तैयारियों को देखने बीसीआई के मेंबर्स शुक्रवार को फील्ड क्लब पहुंचे। इस दौरान बीसीआई फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, दीपांक भटनागर, यतीन्द्र गढ़वाल, पियुष कोठारी मौजूद रहे। सभी ने मैराथन में भाग लेने और ‘रन फॉर जीरो हंगर’ के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
