राष्ट्रव्यापी अभियान सुशासन प्रशासन गांव की ओर 2022
उदयपुर, 19 दिसंबर। भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान सुशासन प्रशासन गांव की ओर 2022 आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य की सहभागिता से सुशासन को प्रोत्साहित करना है। इस अवधि में तहसील व पंचायत समिति स्तर पर परिवादों का निस्तारण एवं सर्विस डिलिवरी को सुधारने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
अति. जिला कलक्टर शहर प्रभा गौतम ने बताया कि इस संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक बुधवार को
उदयपुर, 19 दिसंबर। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक 21 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
