थांग-ता चैम्पियनशिप में उदयपुर का परचम, 14 स्वर्ण समेत 29 पदकों पर कब्जा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

शानदार प्रदर्शन के दम पर उदयपुर बनी राजस्थान स्टेट चौम्पियन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उदयपुर। कर्नल राज्यवर्धन सिंह इंडोर स्टेडियम, भवानी निकेतन में आयोजित 4वीं राजस्थान स्टेट थांग-ता चौम्पियनशिप-2026 में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 25 एवं 26 अगस्त को हुई प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने 14 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीतकर प्रथम विजेता टीम का खिताब हासिल किया।
उदयपुर थांग-ता एसोसिएशन के मुख्य सचिव प्रफुल्ल सांवरिया ने बताया कि मणिपुर की पारंपरिक मार्शल आर्ट थांग-ता की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उदयपुर के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विभिन्न भारवर्गों में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
सीनियर पुरुष वर्ग में आयुष गर्ग, विकास सालवी और शिवांश पालीवाल ने स्वर्ण, गुंजन कटारा ने रजत तथा चेतन मेहता ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर पुरुष वर्ग में हेमंत सालवी, ध्रुव मेहता और मानस राज ने स्वर्ण तथा भविष्य जैन ने कांस्य पदक जीता।
सब-जूनियर बालक वर्ग में साकेत सांवरिया और पुलकित मेनारिया ने स्वर्ण, जबकि लेखाश कावड़िया और वरद पाटिल ने रजत पदक हासिल किए। सीनियर महिला वर्ग में हर्षष्मिता मेनारिया ने स्वर्ण, देवांशी सिंह ने रजत और पूजा मेघवाल ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर महिला वर्ग में सिद्धश्वरी सिंह, माहि डुलावत, शनाया जैन और वृंदा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। निहारिका चुण्डावत ने कांस्य, जबकि हिमांशी मेनारिया, प्रिया सुहालका और भव्या हंडेरिया ने रजत पदक हासिल किए। सब-जूनियर बालिका वर्ग में कुवीरा व्यास ने स्वर्ण तथा मेघाशी कावड़िया, प्रत्युशा सिंह, भावी जांगिड़ और प्राची मीणा ने रजत पदक जीते।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि वर्ल्ड थांग-ता फेडरेशन के ग्रैंड मास्टर प्रेमकुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उदयपुर टीम की इस उपलब्धि पर थांग-ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों, अभिभावकों और एसोसिएशन के मार्गदर्शन को दिया। एसोसिएशन ने कहा कि यह उपलब्धि उदयपुर में पारंपरिक मार्शल आर्ट थांग-ता के प्रति बढ़ते उत्साह, मेहनत और खेल प्रतिभा का प्रमाण है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!