लहरिया एवं हाउजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– पॉप-अप एग्जिबिशन में लहरिया व हाउजी प्रतियोगिता ने बांधा समां
– 350 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

उदयपुर, 25 अगस्त। शहर में आयोजित पॉप-अप एग्जिबिशन में लहरिया एवं हाउजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अलका मूंदड़ा रहीं। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि हाउजी प्रतियोगिता में 350 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने प्रतियोगिता का जमकर आनंद उठाया और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एग्जिबिशन में विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ जमकर खरीदारी की, जिससे पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और चहल-पहल बनी रही। लहरिया प्रतियोगिता में डॉ. कौशल्या कोठारी एवं मीना खेरोडिय़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता में आयोजक रुचिका जैन एवं कनिका जैन, समन्वयक भाग्यश्री तथा डॉ. बलदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा। महिलाओं की बड़ी भागीदारी, मनोरंजन से भरपूर प्रतियोगिताओं और खरीदारी के उत्साह ने पॉप-अप एग्जिबिशन को खास और यादगार बना दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!