उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से 22 अगस्त को वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। यह विजिट नीरज कपूर के कार्यस्थल मोबाइल विजन पर आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली और अनुभवों को करीब से समझने तथा नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मंच प्रदान करना है।
वर्कप्लेस विजिट शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मोबाइल विजन, आई-डी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने, उदयपोल बस स्टैंड, उदयपुर में आयोजित होगी।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, अनुभव साझा करने और नए अवसर तलाशने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। वर्कप्लेस विजिट इसी उद्देश्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट सीए अंशुल मोगरा ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट सदस्यों के लिए एक-दूसरे के व्यवसाय को करीब से जानने और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से नेटवर्किंग को व्यावहारिक रूप मिलता है और नए बिजनेस अवसरों के रास्ते खुलते हैं।
पिनेकल की सेक्रेटरी शालिनी भटनागर ने कहा कि बीसीआई पिनेकल लगातार अपने सदस्यों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग और बिजनेस एक्सचेंज को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से सदस्यों को सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर नीरज कपूर ने कहा कि अपने कार्यस्थल पर बीसीआई पिनेकल के सदस्यों का स्वागत करना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस विजिट के माध्यम से सदस्य उनके व्यवसाय और कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे तथा आपसी संवाद के जरिए नए विचारों और संभावनाओं पर चर्चा कर सकेंगे।
कार्यक्रम में बीसीआई पिनेकल के सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान बिजनेस इंटरैक्शन, नेटवर्किंग और अनुभवों का आदान-प्रदान होगा।
