बीएनआई डायमंड चैप्टर ने तय किया 75 सदस्यों का लक्ष्य

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। बीएनआई डायमंड चैप्टर की विशेष बैठक हॉवर्ड जॉनसन, उदयपुर में उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित हुई। बैठक में 50 सदस्यों ने भाग लिया, वहीं 5 नए सदस्यों की उपस्थिति से चैप्टर में नए व्यावसायिक अवसरों और संभावनाओं का संचार हुआ।
कार्यक्रम में बीएनआई के कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ चैप्टर प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट विक्रम त्रिवेदी एवं सपोर्ट डायरेक्टर मानव सोनी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ ने पिछली एलटी टीम का सम्मान किया। टीम ने पिछले तीन वर्षों में लगभग 70 करोड़ रुपए का व्यवसाय उत्पन्न कर चैप्टर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बैठक में सदस्यों ने भविष्य की रणनीति पर चर्चा करते हुए चैप्टर की सदस्य संख्या को बढ़ाकर 75 तक पहुंचाने तथा बिजनेस ग्रोथ की नई ऊंचाइयां हासिल करने का संकल्प लिया। नई टीम, नई ऊर्जा और नए लक्ष्य के साथ डायमंड चैप्टर ने विकास की नई दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!