सफाईकर्मी पिंटू की ईमानदारी से लौटा यात्री का नकदी से भरा पर्स, आरपीएफ की तत्परता सराहनीय

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 17 सितम्बर। दिल्ली से उदयपुर आ रही मेवाड़ एक्सप्रेस में यात्री महेंद्र तलेसरा का पर्स सीट पर छूट गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ अधिकारी परमजीत सिंह ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पर्स की तलाश करवाई। ट्रेन में कार्यरत सफाईकर्मी पिंटू को पर्स मिला। उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पर्स को तुरंत आरपीएफ कार्यालय में जमा करा दिया। पर्स मिलने की सूचना परमजीत सिंह ने तत्काल महेंद्र तलेसरा को दी। उदयपुर आरपीएफ कार्यालय पहुंचने पर सुरेंद्र सिंह एवं विकास कुमार ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पर्स सुरक्षित रूप से महेंद्र तलेसरा को सुपुर्द किया।
महेंद्र तलेसरा ने कहा कि पिंटू की ईमानदारी ने न केवल उनका खोया सामान लौटाया, बल्कि आज के समय में ईमानदारी और इंसानियत पर विश्वास भी मजबूत किया है। उन्होंने पिंटू सहित आरपीएफ अधिकारी परमजीत सिंह , सुरेंद्र सिंह एवं विकास कुमार के त्वरित सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!