नगर निकाय और जिला परिषद वार्डों की लाॅटरी सोमवार को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 16 अगस्त। आगामी नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर वार्डों की लाॅटरी प्रक्रिया सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल के सान्निध्य में होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि नगर निगम उदयपुर, नगरपालिका कानोड़, भीण्डर, वल्लभनगर, मावली एवं फतहनगर-सनवाड़ के आम चुनावों के लिए वार्डों की वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण को लेकर लाॅटरी सोमवार सुबह 10.30 बजे जिला परिषद सभागार में होगी। इसी प्रकार जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए लाॅटरी प्रक्रिया दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद सभागार में होगी। इसमें सभी जनप्रतिनिधि, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!