सात दिवसीय समारोह के पांचवे दिन
भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन,
विशाल कावड़ यात्रा 17 अगस्त को’’
उदयपुर, 13 अगस्त। शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 17 अगस्त को गंगा के चौथे पाये तीर्थराज गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21वीं विशाल कावड़ यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय समारोह के पांचवे दिन गुरुवार को गंगोद्भव परिसर महादेव के भजनों से गूंज उठा। परिसर में स्थापित श्रीदेव राजराजेश्वर महादेव मंदिर में श्री एकलिंगनाथ सत्संग मंडल, आम्बादरकत की ओर से भव्य संगीतमय भजन संध्या आयोजित की गई।
भजन संध्या में श्याम टेलर, लोकेश जोशी, नरेश औदिच्य, सीपी साहू, मोहन, नरेश दवे एवं सुरेश साहू ने टीम ने महादेव की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए और पूरा गंगोद्भव परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। भक्ति और संगीत के इस संगम ने कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का संचार किया।
प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, मनोहर चौधरी, महेश भावसार, शिवशंकर नागदा, लोकेश जोशी, सुरेश रावत, भागीरथ सिंह, सुरेश साहू, संतोष शर्मा, सुर्यप्रकाश उपाध्याय, ओम साहू, चन्द्रप्रकाश, भरत शर्मा, राहुल श्रीमाली, रोनक भाटी, नरेश औदिच्य, हरिनारायण पुरोहित, भगवती लाल साहू सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
’’झंडारोहण समारोह एवं तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को’’
संयोजक एडवोकेट डॉ. रामकृपा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के छठे दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे गंगोद्भव प्रांगण में गंगु विकास समिति की ओर से झंडारोहण समारोह आयोजित होगा। वहीं शाम 4 बजे विप्र फाउंडेशन के नरेन्द्र पालीवाल के सानिध्य में गंगा कलश पूजन के बाद परशुराम चौराहे से गंगोद्भव कुंड परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
