उदयपुर। जेएसजी विजय संगिनी द्वारा बड़ी स्थित बंजारा हिल्स रिसोर्ट में आयोजित सावन स्पेशल पिकनिक एवं पूल पार्टी हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई। सावन की हरियाली और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी महिलाओं ने पूरे आयोजन को उल्लासपूर्ण बना दिया।
संस्थापक अध्यक्ष मधु खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन स्पेशल हाउजी, मनोरंजक खेलों, पूल पार्टी तथा सावन के पारंपरिक ंगीतों पर मनमोहक नृत्य ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। महिलाओं ने पूरे दिन हंसी-खुशी और आपसी सौहार्द के साथ विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
पिकनिक संयोजक स्नेहलता वागरेचा, रचिता मोगरा एवं अमिता पोरवाल ने बताया कि सावन स्पेशल अंताक्षरी प्रतियोगिता में श्बादल ग्रुपश् ने प्रथम तथा श्बिजली ग्रुपश् ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताओं में सुशीला तलेसरा प्रथम एवं रंजना छाजेड़ द्वितीय स्थान पर रहीं।
संस्था अध्यक्ष प्रियंका तलेसरा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था सचिव निर्मला बडाला ने बताया कि चित्रलेखा तलेसरा, रंजना कोठारी, ललिता सिंघवी एवं वर्षा बाबेल का उपरणा ओढ़ाकर जेएसजी विजय संगिनी परिवार में आत्मीय स्वागत किया गया।
संगीत, खेल, नृत्य, मित्रता और सावन की मस्ती से सराबोर यह आयोजन सभी सदस्यों के लिए यादगार बन गया तथा महिलाओं ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
जेएसजी विजय संगिनी की पिकनिक व पूल पार्टी में छाया उत्साह, खेल, संगीत और मस्ती का रंग
