उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12वीं विज्ञान की जीव विज्ञान शाखा के कुल 11 छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नीट 2026 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है। अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम, निष्ठा व समर्पण से अध्ययन करने वाले इन प्रतिभावान विद्यार्थियों में आर्या गुप्ता ने 571 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरान्वित किया है।
इसी क्रम में अरहम संचेती, युक्ता टेलर, अरिजीत सिंह, दिव्यांश सोनी, तिरिसेना विजेता, सिद्धांत लुहाडिया, मीनल हरयाणी, इशिका उपाध्याय, मानवी खत्री और विभा गुर्जर ने इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने सुरक्षित भविष्य की राह चुन ली है।
छात्रों की इस सफलता पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।चिकित्सा का क्षेत्र जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। वर्तमान में देश व दुनिया में श्रेष्ठ व कुशल चिकित्सकों की अत्यंत आवश्यकता है। प्राचार्य संजय नरवरिया, उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने नीट 2026 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके सफल व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीपीएस उदयपुर के 11 विद्यार्थियों का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन
