राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में डॉ. विनीत छद्दवानी बने प्रदेश सचिव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में उदयपुर निवासी डॉ. विनीत छद्दवानी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई। नियुक्ति पत्र में डॉ. छद्दवानी की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे आगामी कार्यक्रमों को नई गति प्रदान करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. विनीत छद्दवानी की नियुक्ति पर सिंधी समाज सहित शहर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर सिंधी समाज ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक तथा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष फतेहसिंह का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक कर्मठ, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर योग्य नेतृत्व को सम्मान दिया है।
इस अवसर पर प्रताप राय चुग, किशन वाधवानी, राजेश चुघ, दीपेश हेमनानी, प्रकाश चंदानी, राजेश तलदार, राजेश खत्री, विक्की राजपाल सहित सिंधी समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ. विनीत छद्दवानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि डॉ. छद्दवानी अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन और समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!